Home Uk देहरादून पूर्व सीएम कोश्यारी को पद्म विभूषण, जनहित कार्यों पर केंद्र का सम्मान
देहरादून

पूर्व सीएम कोश्यारी को पद्म विभूषण, जनहित कार्यों पर केंद्र का सम्मान

Share
Share

उत्तराखंड के दिग्गज नेता को ‘भगत दा’ के नाम से जाना जाता है, गृह मंत्रालय ने 131 नामों की सूची जारी की

देहरादून। गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का ऐलान हुआ है।

सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान

गृह मंत्रालय द्वारा जारी 131 नामों वाली सूची में कोश्यारी का नाम जनहित कार्यों के लिए शामिल किया गया। उत्तराखंड राजनीति में ‘भगत दा’ के रूप में प्रसिद्ध कोश्यारी के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही। पद्म पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर होती है, जबकि सम्मान वितरण राष्ट्रपति भवन में मार्च-अप्रैल में होता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 8 =