Home Uk देहरादून देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर—सीएम धामी बोले, ऐतिहासिक गौरव का क्षण
देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर—सीएम धामी बोले, ऐतिहासिक गौरव का क्षण

Share
Share

रजत जयंती में मिला सर्वोच्च सम्मान, केदारनाथ आपदा से कुंभ तक उत्कृष्ट सेवा का पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर” से नवाजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए DGP दीपम सेठ सहित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी। राष्ट्रपति, पीएम व गृहमंत्री के प्रति कृतज्ञता जताई।

सीएम ने कहा, “यह सम्मान कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की राष्ट्रीय पहचान। दुर्गम इलाकों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व स्मार्ट पुलिसिंग का परिणाम।” 2013 केदारनाथ आपदा, महाकुंभ, चारधाम व कांवड़ यात्रा में साहस की मिसाल। महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम व पर्यटन सुरक्षा में मॉडल बनी पुलिस।

रजत जयंती वर्ष में यह उपलब्धि विशेष। “मित्रता, सेवा, सुरक्षा के ध्येय से वैश्विक स्मार्ट पुलिसिंग का मॉडल बनेगी।” DGP सेठ ने इसे पुलिस परिवार के त्याग का फल बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 16 =