Home Delhi सीएम धामी ने किया नवनिर्मित टाउन हाल का लोकार्पण
Delhiदेहरादून

सीएम धामी ने किया नवनिर्मित टाउन हाल का लोकार्पण

सीएम धामी ने किया नवनिर्मित टाउन हाल का लोकार्पण

Share
सीएम धामी ने किया नवनिर्मित टाउन हाल का लोकार्पण
Share

नई दिल्ली/देहरादून। सीएम धामी ने नवनिर्मित टाउन हाल का लोकार्पण करते हुए कहा कि यह प्रदेश के विकास का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की समृद्ध विरासत और आधुनिकता का संगम है। सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर मोर्चे पर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। सीएम धामी विकास के साथ साथ कानून व्यवस्था को लेकर भी पूरी तरह से सजग हैं। इससे पहले  उन्होंने  बड़ा कदम उठाते हुए पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाने के निर्देश दिए। देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या के बाद सीएम धामी कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने  राजधानी में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए है। सीएम धामी ने दो टूक कहा है कि  किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।  उन्होंने पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को निर्देशित किया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और देर रात तक संचालित हो रहे बार और पब्स पर विशेष निगरानी रखी जाए।  देहरादून में हुई हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने तुरंत कार्रवाई की है।  कुठालगेट चौकी प्रभारी अशोक कुमार और उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − one =

Related Articles

महिला बिल पर विपक्ष सरकार के साथ, तरीका मंजूर नहीं

महिला बिल पर विपक्ष सरकार के साथ, तरीका मंजूर नहीं

छात्रा की लाश मिली पूरा थाना सस्पेंड

छात्रा की लाश मिली पूरा थाना सस्पेंड

कई देशों में हाेगी भुखमरी की हालात

कई देशों में हाेगी भुखमरी की हालात

चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा

चीनी शिप ने निकाली ट्रंप के दावों की हवा