Home Uk 77वें गणतंत्र दिवस: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ
Ukदेहरादून

77वें गणतंत्र दिवस: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर फहराया तिरंगा, संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

Share
Share

देहरादून। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

पीएम मोदी के नेतृत्व में समग्र उत्थान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए सभी को अपने दायित्व निभाने होंगे। राज्य सरकार पीएम के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 10 =