Home मेरठ निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित
मेरठ

निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित

Share
Share

लालपुर (मेरठ),
शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट, तोफापुर के तत्वावधान में आई केयर हॉस्पिटल, सेक्टर-26, नोएडा के सहयोग से ग्राम लालपुर, मेरठ स्थित जानकी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉ. आर. पी. सिंह और जगबीर सिंह, चेयरमैन द्वारा किया गया।

यह ट्रस्ट द्वारा आयोजित पंद्रहवां नेत्र जांच शिविर था। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कुल 264 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन नोएडा स्थित आई केयर हॉस्पिटल में निःशुल्क किया जाएगा। शेष मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. आर. पी. सिंह, जगबीर सिंह, चेयरमैन, धर्मबीर सिंह, लालपुर गांव के अन्य सहयोगियों, ट्रस्ट अध्यक्ष धनुषपाल सिंह, नरेंद्र सिंह इकबाल, तोफापुर तथा आई केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + nine =