Home Up गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया सरफराज पर आरोप
Up

गाजियाबाद: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किया सरफराज पर आरोप

Share
Share

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के बंथला इलाके में पवन नाम के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने अपनी मौत से पहले दो वीडियो और तीन पन्नों का सुसाइड नोट अपने भाई को भेजा, जिसमें उसने दिल्ली के सरफराज नामक युवक और उसकी पूर्व प्रेमिका के दोस्तों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

प्रेम संबंध से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पवन दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। पिछले डेढ़ साल से उसका एक युवती से प्रेम संबंध था। लेकिन चार महीने पहले उस युवती ने उससे दूरी बना ली और सरफराज नाम के युवक से रिश्ता जोड़ लिया और जब पवन उस युवती से बात करने की कोशिश करता, तो सरफराज उसे धमकाता था। पवन को झूठे केस में फंसाने की धमकियां मिलती थीं और ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये व कुछ गहने भी ले लिए गए थे।

आत्महत्या से पहले वीडियो और सुसाइड नोट

मंगलवार की रात पवन अपने ताऊ के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर सोने गया और वहीं साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से एक तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जो एक न्यायाधीश के नाम लिखा गया है। सुसाइड नोट मे लिखा मेरी मौत के जिम्मेदार सरफराज है पवन ने युवती के परिवार को निर्दोष बताया और उन्हें किसी कानूनी कार्रवाई से बचाने की अपील कि। उसने बताया कि अप्रैल 2025 से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं और इन धमकियों के स्क्रीनशॉट मोबाइल में मौजूद होने की बात कही

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और मोबाइल व सुसाइड नोट को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया गया है। पवन द्वारा बनाए गए दो वीडियो भी पुलिस के कब्जे में हैं, जिसमें वह रोते हुए न्याय की गुहार लगाता है और कहता है कि अब उसमें जीने की ताकत नहीं बची।

परिवार का आरोप

परिजनों ने स्पष्ट आरोप लगाया है कि सरफराज और उसके साथियों ने पवन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − five =