Home मेरठ अज्ञात हेलमेटधारियों तक मेडिकल पुलिस नहीं पहुंच पा रही
मेरठ

अज्ञात हेलमेटधारियों तक मेडिकल पुलिस नहीं पहुंच पा रही

अज्ञात हेलमेटधारियों तक मेडिकल पुलिस नहीं पहुंच पा रही

Share
अज्ञात हेलमेटधारियों तक मेडिकल पुलिस नहीं पहुंच पा रही
Share

मेरठ। जाग्रति विहार एक्सटेंशन इलाके में बाइक सवार अज्ञात हेलमेटधारियों तक मेडिकल पुलिस नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे संदिग्ध बाइक सवारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए गए हैं, उसके बाद भी पुलिस इन संदिग्धों का पता नहीं लगा सकी है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों इलाके में ताबड़तोड़ चोरियों की वारदात से इलाके में हड़कंप व दहशत है। चोरी की घटनाओं से परेशान जागृति विहार एक्सटेंशन आवंटी संघर्ष मोर्चा द्वारा आज जागृति विहार एक्सटेंशन मे बढ़ती चोरी की घटनाओ की रोकथाम ना होने पर आज थाना मेडिकल पहुंचे और घेराव किया।आवंटियों के प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष को बताया कि पिछले दो सप्ताह के भीतर जागृति विहार एक्सटेंशन सैक्टर 5 मे चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं जिससे आवंटियो मे दहशत का माहौल है, कॉलोनी मे लगातार बिना नम्बर की बाईक सवार हैलमेट पहनकर रेकी करते दिखाई देते रहते हैं, घरो पर लगे सीसीटीवी कैमरो मे ये संदिग्ध अनेको बार दिखाई दे चुके हैं। आवंटियों ने थानाध्यक्ष को जागृति विहार एक्सटेंशन मे कठोर प्रशासनिक कार्रवाई कराते हुए भयभीत आवंटियों को सुरक्षा प्रदान कराएं व क्षेत्र मे पीसीआर वैन तैनात कराएं। थानाध्यक्ष मेडिकल सतबीर सिंह अत्री ने सभी आवंटियों को आश्वासन देते हुए कहा कि पूरी मुस्तैदी के साथ जागृति विहार एक्सटेंशन मे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर भयमुक्त वातावरण बनाया जायेगा।

ये रहे मौजूद

आवंटी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मे संजय परमार, सुबोध कांत, प्रवीन कुमार, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र पाल,नटवर लाल कर्दम, संतराम, रमेश कुमार, शुभम, रामचरण, हिमांशु, अभिजीत पटेल आदि शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − eleven =

Related Articles

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी कारोबारी लापता

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी कारोबारी लापता

विधवा के जवान बेटे की हत्या

विधवा के जवान बेटे की हत्या

विहिप बजरंग दल का रक्तदान शिविर

विहिप बजरंग दल का रक्तदान शिविर

रालोद महिला सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल

रालोद महिला सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल