Home मेरठ कड़ी सुरक्षा के बीच असिस्टेंड कमांडेंट की परीक्षा
मेरठ

कड़ी सुरक्षा के बीच असिस्टेंड कमांडेंट की परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच असिस्टेंड कमांडेंट की परीक्षा

Share
कड़ी सुरक्षा के बीच असिस्टेंड कमांडेंट की परीक्षा
Share

मेरठ। शहर के चार सैंटरों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सैंट्रल आर्म्स फोर्सेज /असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। रविवार को दो पालियों में आयोजित करायी गयी इस परीक्षा के दौरान चारों सैंटरों पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज खूनी पुल, आरजी इंटर कालेज, सेंट जोसेफ इंटर कालेज कैंट और फैज-ए-आम इंटर कालेज केसरगंज दिल्ली रोड पर पुलिस फोर्स के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रशासन की ओर से भी इंतजाम किए गए थे। नकली की सामग्री परीक्षा केंद्र के कक्ष के भीतर ना जाए इसके पुख्ता इंतजाम किए थे। एडीएम सिटी ब्रिजेश कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक राधे श्याम शुक्ला भी राउंड पर रहे। करीब परीक्षा में 1,850 परीक्षार्थी शामिल शामिल हुए।

चर्चित घटनाओं पर सवाल

परीक्षा में कई चर्चित घटनाओं पर सवाल पूछे गए। इनमें एक सवाल इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका व ईरान के बीच युद्ध के चलते चर्चा का विषय बने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी पूछा गया।यह सवाल था होर्मुज जलडमरू मध्य किन्हें जोड़ता है। सही उत्तर के चयन के लिए चार विकल्प दिए गए थे, इनमें पहला लाल सागर और भूमध्य सागर, दूसरा अदन की खाड़ी और लाल सागर, तीसरा फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी और चौथा विकल्प काला सागर और भूमध्य सागर रहा। इसमें फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी विकल्प सही रहा यह सही था। दूसरा सवाल था कौन से देश इजराइल के साथ सीमा साझा करते हैं। विकल्प के रूप में मिश्र, जार्डन, सीरिया और लेबनान रहा। सही उत्तर मिश्र, जार्डन, सीरिया व लेबनान ही रहा। इसी तरह के कई अन्य सवाल और भी पूछे गए थे। सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कुल 125 सवाल हल करने के लिए आए। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर इजी टू मोडरेट रहा, लेकिन परीक्षा में निगेटिव मार्किंग के कारण कुछ सवाल छोड़ने पड़े। पहली पाली में सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमत्ता की परीक्षा हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 2 =

Related Articles

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

मुख्य सचिव व प्रदेश के पुलिस प्रमुख ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा

मुख्य सचिव व प्रदेश के पुलिस प्रमुख ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों...

नोटिसों पर भड़के आंदोलनकारी व उनके समर्थक

नोटिसों पर भड़के आंदोलनकारी व उनके समर्थक

PVVNL एमडी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा

PVVNL एमडी ने की कांवड़ यात्रा तैयारियों की समीक्षा