Home मेरठ जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन
मेरठ

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन

Share
जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन
Share
मेरठ। मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 इमारतों को नक्शा पास न होने का कारण बता कर ध्वस्त किए जाने का ऐलान के विरोध में आज ए.आइ.एम.आइ.एम. मेरठ यूनिट द्वारा महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल महोदिया को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर पार्टी के पार्षद फजल करीम सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने फैसले को गैरजिम्मेदाराना और दुनिया में भारत की इमेज खराब करने वाला बताते हुए इस आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सूबे की योगी सरकार की इमेज शिक्षा विरोधी बन गयी है। ज्ञापन में कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 इमारतो को नक्शा पास न होने का कारण बता कर ध्वस्त किए जाने का ऐलान किया गया है! जबकि उत्तर प्रदेश में 90% उन बिल्डिंग के नक्शे भी पास नहीं है जो ढाई हजार,3 हज़ार,4 हज़ार, 5 हज़ार, 6 हज़ार स्क्वायर फीट पर मल्टी स्टोरी खड़ी कर दी गई है जो 4, 5, 6 मंज़िल तक बनी है क्या उनका भी ध्वस्तिकरण किया जाएगा जब उत्तर प्रदेश में कानून ही नहीं है कि 3 हज़ार स्क्वायर फीट पर 5 फ्लोर, 4 हज़ार स्क्वायर फीट पर 6 फ्लोर, 6 हज़ार स्क्वायर फीट पर 7 फ्लोर का तो ये इमारतें बनी कैसे है जो कि अधिकारियो की देखरेख में ही बनी होगी जब बगैर नक्शे के लाखों बिल्डिंग बन सकती है तो मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतें बन गई है तो क्या मसला है प्रशासन द्वारा कंपाउंडिंग चार्ज लेकर रेगुलराइज करके नक्शा पास किया जा सकता है यह मामला किसी का निजी बिल्डिंग का अपने निजी निवास का नहीं है यह विश्वविद्यालय का मामला है और विश्वविद्यालय बड़ी मुश्किल से बनते हैं! विश्वविद्यालय में बच्चों का भविष्य होता है यूनिवर्सिटी में तीन से चार हजार बच्चे पढ़ रहे हैं उनके कैरियर,उनकी एकेडमिक का क्या होगा! जिस वक़्त विश्व विद्यालय की मुहिम शुरू हुई उस वक़्त वहां विकास प्राधिकरण था ही नहीं। उन्होंने कहा कि कि विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए। 38 इमारतो का कंपाउंडिंग चार्ज लेकर नक्शा पास करके विश्वविद्यालय को बचाया जाए भले ही सरकार विश्वविद्यालय को अपने आधीन लेकर चलाएं। ये रहे मौजूद ज्ञापन देने वालों में नगर निगम पार्षद फजल करीम के अलावा इमरान अंसारी महानगर अध्यक्ष, मौलाना आदिल किठौर अध्यक्ष, अफजल अहमद हस्तिनापुर अध्यक्ष, डॉक्टर नईम अहमद जिला संगठन मंत्री,फुरकान इस्लाम जिला महासचिव, उस्मान सैफी जिला उपाध्यक्ष, शबनम सैफी महिला जिला अध्यक्ष, आदिल सऊद जिला सचिव, उमर हबीब दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष, पार्षद फजल करीम, पार्षद शाहिद अंसारी,पार्षद गुड्डू अंसारी, पार्षद दिलशाद सैफी, पार्षद ताहिर अंसारी, पार्षद हसीन अहमद, पार्षद अमजद, नाजिम अंसारी, राशिद अंसारी, फहीम अंसारी, अब्दुल रहमान, नदीम भैया, अकबर सैफी, रजी सिद्दीकी, जफर मलिक, मास्टर शमशाद आदि भी शामिल रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =

Related Articles

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

सम्मेलन में बूथ की मजबूती पर बल-विकसित राष्ट्र का संकल्प

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

मेयर तो आए लेकिन समाधान का अभी भी इंतजार

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

ताला देखकर भड़के कांग्रेसी, पुलिस वालों से तीखी झड़पें धरना

एमडी पावर से मिले व्यापारी नेता

एमडी पावर से मिले व्यापारी नेता