Home मेरठ विधवा के जवान बेटे की हत्या
मेरठ

विधवा के जवान बेटे की हत्या

विधवा के जवान बेटे की हत्या

Share
विधवा के जवान बेटे की हत्या
Share

मेरठ। कंकरखेड़ा के गांव पीपला की एक विधवा के जवान बेटे की हत्या का लाश को रेलवे ट्रैक पर फैक दिया ताकि हादसा या आत्महत्या साबित किया जा सके। युवक के बॉडी पर चोट के निशान मिले हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और साफ होगी। कंकरखेड़ा के गांव पीपला की रहने वाली विधवा रकोश ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके दोस्तों ने मार डाला। मां के आरोपों के बाद पुलिस ने मृतक रजत के 3 दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मां राकेश कुमारी ने बताया कि हम लोग नगलातासी के पास तीर्थकुंज कालोनी में रहते हैं। पति की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मेरे तीन बेटे विक्की, रजत और शुभम हैं। मेरा बीच वाला बेटा रजत दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित सुभारती के सामने र्ंस्रू कंपनी में काम करता है।

बर्थडे में जाने की बात कहकर था निकला

राकेश ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई की शाम को मेरे बड़े बेटे का साला राहुल घर आया था। उसने कहा- जयकुमार का बर्थडे है और हम लोग घूमने जा रहे हैं। उसके साथ नितिन भी था। लेकिन बेटा रात तक भी नहीं लौटा। हम लोगों ने तलाश शुरू की। रजत का फोन लगाया लेकिन स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद 24 जुलाई को हमने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी और गुमशुदगी दर्ज कराई। सुबह पुलिस का फोन आया और सिंधावली के जंगल बेटे के शव मिलने की सूचना मिली। मेरे घर से करीब 7 किलोमीटर दूर वो जगह है। मेरा बेटा वहां कभी गया ही नहीं।

एसपी सिटी मौके पर

शव की सूचना पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ दौराला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रजत के तीनों दोस्त राहुल, जयकुमार और नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच दल कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 1 =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें