Home मेरठ पुलिस ने रोका भाकियू को जंतर मंतर कूच
मेरठ

पुलिस ने रोका भाकियू को जंतर मंतर कूच

मेरठ। कंकरखेड़ा इलाके में आज सुबह पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। हालांकि यह नोंकझोंक पहले से तैयार स्क्रिप्ट की तर्ज पर ज्यादा लग रही थी। दरअसल हआ यह कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कुछ पदाधिकारी किसानों को साथ लेकर दिल्ली जंतर मंतर की ओर जा रहे थे। यह सभी एक फार्म हाउस पर जुटे थे। इनके जुटने के कुछ देर बाद वहां कंकरखेड़ा पुलिस पहुंच गयी उसके बाद वो सब कुछ हुआ जो एक स्क्रिप्ट की मानिंद नजर आ रहा था। काफी नोंकझोंक के बाद सीओ दौरान शिव कुमार ठाकुर ने किसानों ने ज्ञापन लिया और किसान नेताओं ने दिल्ली कूच मुलतवी कर दिया। इस दौरान खूब हो हल्ला हुआ लेकिन ना तो पुलिस ना ही किसान नेताओं ने सीमा रेखा पार की। काफी देर तक गहमा गहमली चलती रही। जानकारी के अनुसार, भाकियू (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान, मंडल अध्यक्ष विनोद जिटोली, जिला संरक्षक बबलू जिटोली सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में दिल्ली कूच का एलान किया था। इसके बाद आमतौर पर जैसा होता है वैसे ही इस मामले में पुलिस सक्रिय हो गयी। जहां किसान नेता जमा हुए थे पुलिस ने वहीं पर सभी को रूकने को कह दिया। किसान नेता भी पुलिस के कहने से रूक गए। कंकरखेड़ा हाईवे चौकी प्रभारी मानविंदर, और दरोगा रुस्तम खान कुछ सिपाहियाें को लेकर वहां पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए किसी भी कार्यकर्ता को दिल्ली के लिए रवाना नहीं होने से मना कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सीओ दौराला मौके पर बाद में मौके परी सीओ दौराला शिव ठाकुर मौके पर पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों से विस्तृत वार्ता की। बातचीत के दौरान किसान नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। अधिकारियों द्वारा मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद संगठन ने फिलहाल दिल्ली कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Share
पुलिस ने रोका भाकियू को जंतर मंतर कूच
Share

मेरठ। कंकरखेड़ा इलाके में आज सुबह पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। हालांकि यह नोंकझोंक पहले से तैयार स्क्रिप्ट की तर्ज पर ज्यादा लग रही थी। दरअसल हआ यह कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कुछ पदाधिकारी किसानों को साथ लेकर दिल्ली जंतर मंतर की ओर जा रहे थे। यह सभी एक फार्म हाउस पर जुटे थे। इनके जुटने के कुछ देर बाद वहां कंकरखेड़ा पुलिस पहुंच गयी उसके बाद वो सब कुछ हुआ जो एक स्क्रिप्ट की मानिंद नजर आ रहा था। काफी नोंकझोंक के बाद सीओ दौरान शिव कुमार ठाकुर ने किसानों ने ज्ञापन लिया और किसान नेताओं ने दिल्ली कूच मुलतवी कर दिया। इस दौरान खूब हो हल्ला हुआ लेकिन ना तो पुलिस ना ही किसान नेताओं ने सीमा रेखा पार की। काफी देर तक गहमा गहमली चलती रही।

जानकारी के अनुसार, भाकियू (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष कालू प्रधान, मंडल अध्यक्ष विनोद जिटोली, जिला संरक्षक बबलू जिटोली सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में दिल्ली कूच का एलान किया था। इसके बाद आमतौर पर जैसा होता है वैसे ही इस मामले में पुलिस सक्रिय हो गयी। जहां किसान नेता जमा हुए थे पुलिस ने वहीं पर सभी को रूकने को कह दिया। किसान नेता भी पुलिस के कहने से रूक गए। कंकरखेड़ा हाईवे चौकी प्रभारी मानविंदर, और दरोगा रुस्तम खान कुछ सिपाहियाें को लेकर वहां पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए किसी भी कार्यकर्ता को दिल्ली के लिए रवाना नहीं होने से मना कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सीओ दौराला मौके पर

बाद में मौके परी सीओ दौराला शिव ठाकुर मौके पर पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों से विस्तृत वार्ता की। बातचीत के दौरान किसान नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीओ को सौंपा। अधिकारियों द्वारा मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन मिलने के बाद संगठन ने फिलहाल दिल्ली कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + ten =

Related Articles

BKU क्रांति का छात्र संघर्ष का समर्थन

BKU क्रांति का छात्र संघर्ष का समर्थन

युवाओं पर बर्बरता के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन

युवाओं पर बर्बरता के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन

शिक्षा मंत्री का अर्थी के पुतले दहन को लेकर सपाइयों की पुलिस से झड़प

शिक्षा मंत्री का अर्थी के पुतले दहन को लेकर सपाइयों की पुलिस...

केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया निरीक्षण