नई दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ बर्बरता पर एलओपी राहुल गांधी ने पीएम मोदी से देश के युवाओं से माफी मांगने तथा गृहमंत्री अमित शाह व शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। ऐसी ही मांग समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्ष के नेताओं ने की हे। नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा और गतिरोध जारी है। नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा और गतिरोध जारी है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक माफी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद से लेकर सड़क तक मोर्चा खोल दिया है। को लेकर संसद से लेकर सड़क तक मोर्चा खोल दिया है। वहीं दूसरी ओर संसद की ओर जाने वाले कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जो खुले हैं उन पर सख्त पहरा है।
यह बोले राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना ‘गैर-भारतीय’ कृत्य है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री को इस पुलिसिया बर्बरता के लिए छात्रों से सार्वजनिक रूप से लिखित माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों को पीटने की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह दोनों के तत्काल इस्तीफे की मांग की है। मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने भारी नारेबाजी की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सदन में कहा कि जब प्रधानमंत्री संसद के बाहर बयान दे सकते हैं, तो छात्रों के भविष्य और लाठीचार्ज के मुद्दे पर संसद के भीतर आकर जवाब क्यों नहीं देते?
सरकार बैकफुट पर
विपक्ष के हंगामे के दौरान सरकार बैकफुट पर नजर आयी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार संसद में नीट (NEET) पेपर लीक और संबंधित विषयों पर विस्तृत व सकारात्मक चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष से सर्वदलीय बैठक बुलाकर चर्चा की तारीख और समय तय करने का आग्रह किया है।
ये बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए (NDA) सांसदों की बैठक में कहा कि पेपर लीक की रिपोर्ट मिलते ही सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए सीबीआई (CBI) जांच सहित सभी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर बच्चों की भावनाओं को भड़काने और लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक नाटक करने का आरोप लगाया।
Leave a comment