Home Uncategorized बागपत: प्रेमी संग होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति को देखते ही दूसरी मंजिल से कूदकर हुई फरार
UncategorizedUp

बागपत: प्रेमी संग होटल में रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति को देखते ही दूसरी मंजिल से कूदकर हुई फरार

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां छपरौली थाना क्षेत्र के ककौर कलां गांव निवासी कपिल ने अपनी पत्नी को एक निजी होटल में उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को देखते ही पत्नी घबरा गई और होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर दीवार फांदते हुए मौके से फरार हो गई। महिला के भागते हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित पति कपिल ने बताया कि उसकी शादी करीब छह साल पहले हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से अवैध संबंध थे, जो विवाह के बाद भी जारी रहे। इसी कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और मामला पहले भी पुलिस तक पहुंच चुका था। कपिल का कहना है कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो उसने उन्हें पकड़ने के लिए बड़ौत के एक होटल में दबिश दी, जहां वह अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ देख दंग रह गया।

पत्नी को देखते ही कपिल ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर महिला होटल की दूसरी मंजिल से कूद पड़ी और पीछे की तरफ की दीवार फांदकर फरार हो गई। कपिल ने बड़ौत कोतवाली में शिकायती पत्र देकर अपनी जान को खतरा बताया है और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =