Home Up दहेज में बुलेट नहीं मिली तो बारात भी नहीं आई, दुल्हन की आंखें रह गईं नम
Up

दहेज में बुलेट नहीं मिली तो बारात भी नहीं आई, दुल्हन की आंखें रह गईं नम

Share
Share

उत्तर प्रदेश मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र से दहेज लोभ का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दूल्हे ने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न मिलने पर बारात लाने से मना कर दिया। उमर गार्डन निवासी रेशमा ने बताया कि उन्होंने पांच महीने पहले अपनी बेटी का रिश्ता खजूरी निवासी जिशान पुत्र इनाम से तय किया था। रिश्ता तय होते ही जिशान के पिता ने दो लाख रुपये की मांग की थी। सोमवार को शादी की तारीख तय थी, घर में 500 मेहमानों के लिए खाना बन चुका था और दहेज का सामान पूरी तरह से सज चुका था।

आपको बता दे कि शाम तक जब बारात नहीं पहुंची तो परिजनों ने दूल्हे के पिता से संपर्क किया, जहां उन्होंने दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की अतिरिक्त मांग कर दी। दूल्हे से बात करने पर उसने भी साफ कह दिया कि जब तक बुलेट नहीं मिलेगी, वह बारात नहीं लाएगा। देर रात तक बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद दुल्हन की मां ने समर गार्डन चौकी में दूल्हे जिशान और उसके पिता इनाम के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह मामला समाज में दहेज प्रथा की कड़वी सच्चाई को उजागर करता है और कानून व्यवस्था से सख्त कदम उठाने की मांग करता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − ten =