Home Up यूपी में मौसम ने बदली करवट, 18 जून से मॉनसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
Up

यूपी में मौसम ने बदली करवट, 18 जून से मॉनसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

Share
Share

उत्तर प्रदेश में गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। बीते कुछ दिनों से भीषण लू और तेज धूप के बीच अब मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। रविवार की सुबह ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के साथ हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मॉनसून की दस्तक 18 जून के आसपास हो सकती है, जिससे बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 जून से पूर्वी यूपी में और 19 जून से पश्चिमी यूपी में मॉनसूनी बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। लखनऊ, नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा और बरेली जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की गिरावट संभव है।

लखनऊ और कानपुर में रविवार को बादल छाए रहे और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में 19 जून से बारिश के आसार हैं, जिससे उमस और गर्मी से निजात मिलेगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में गरज-चमक और हल्के तूफान की चेतावनी भी जारी की है।

18 जून के बाद बिहार होते हुए मॉनसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा और इसके साथ ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। आगामी सप्ताह में मौसम पूरी तरह बदलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =