Home Up ललितपुर: हथकड़ी लगे कैदी ने चलायी बाइक, पीछे बैठे दो सिपाही – वीडियो वायरल, जांच शुरू
Up

ललितपुर: हथकड़ी लगे कैदी ने चलायी बाइक, पीछे बैठे दो सिपाही – वीडियो वायरल, जांच शुरू

Share
Share

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हथकड़ी लगा कैदी बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है और उसके पीछे दो पुलिसकर्मी सवार हैं। इस वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, ईटीवी भारत इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कहां और कब की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग गंभीर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

इस संबंध में ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक आरोपी बाइक चला रहा है और उसके पीछे पुलिसकर्मी बैठे हैं। यह बेहद गंभीर मामला है और जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह मामला पुलिस की गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है, और इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था की छवि को भी ठेस पहुंचती है। अब देखना यह है कि जांच के बाद इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − thirteen =