Home Up मेरठ के राधा गार्डन में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी, जर्मनी में बैठे मकान मालिक ने देखी लाइव वारदात
Up

मेरठ के राधा गार्डन में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी, जर्मनी में बैठे मकान मालिक ने देखी लाइव वारदात

Share
Share

मेरठ की पॉश कॉलोनी राधा गार्डन के सी-ब्लॉक में एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मकान मालिक अरविंद वर्मा इस समय अपनी पत्नी के साथ बेटे के पास जर्मनी में रह रहे हैं। रोजाना की तरह जब उन्होंने गुरुवार को अपने घर पर लगे ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की, तो बुधवार दोपहर की फुटेज में उन्हें चोरी की वारदात नजर आई।

आपको बता दे कि फुटेज में साफ दिख रहा था कि दो युवक दोपहर करीब दो बजे बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसे और मेन गेट का ताला तोड़कर मकान में दाखिल हो गए। आधे घंटे तक दोनों युवक घर में चोरी करते रहे और कीमती सामान को थैले में भरकर आराम से फरार हो गए। कमरे के अंदर लगे कैमरों में दोनों चोरों की हरकतें कैद हो गईं।

अरविंद वर्मा ने तुरंत पड़ोसी को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद गंगानगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों आरोपी युवक कम उम्र के हैं, जिनमें से एक ने कैप पहन रखी है।

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस टीपीनगर क्षेत्र के परतापुर में हुई फायरिंग के एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twenty =