Home Uncategorized मुजफ्फरपुर: दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Uncategorized

मुजफ्फरपुर: दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक का महिला ने ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Share
Share

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर आरोप है कि वह एक महिला के घर में दुष्कर्म की नियत से घुसा, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक राज कुमार ठाकुर को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी राज कुमार ठाकुर जलीलनगर गांव का निवासी है और वह सिमरी गांव में रहने वाले बीरेंद्र ठाकुर की पत्नी को पहले कर्ज पर पैसा दे चुका था। उसी उधारी की रकम वापस लेने के बहाने वह महिला के घर गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन महिला ने विरोध किया और आत्मरक्षा में ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के प्रयास का लग रहा है। उन्होंने कहा कि घायल को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

वहीं आरोपी युवक का कहना है कि वह केवल उधारी का पैसा मांगने गया था, लेकिन महिला ने अचानक हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =