Home Sports गौतम गंभीर की मां को आया हार्ट अटैक, इंग्लैंड सीरीज छोड़कर आपात स्थिति में भारत लौटे कोच
Sports

गौतम गंभीर की मां को आया हार्ट अटैक, इंग्लैंड सीरीज छोड़कर आपात स्थिति में भारत लौटे कोच

Share
Share
Unbelievable Step': India Head Coach Gautam Gambhir Lauds BCCI's Great  Initiative - News18

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को एक पारिवारिक आपातकाल के कारण इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौटना पड़ा है। गंभीर की मां, सीमा गंभीर, को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। इस खबर के सामने आने के बाद गौतम गंभीर ने अभ्यास मैच से पहले ही टीम इंडिया का साथ छोड़कर स्वदेश लौटने का निर्णय लिया।

गंभीर टीम के साथ 7 जून को इंग्लैंड पहुंचे थे और बेकेनहैम में भारतीय टीम के साथ अभ्यास में जुटे थे। यहां से 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले मैदान में शुरू होना है। संभावना है कि गंभीर 17 जून तक वापस इंग्लैंड पहुंचकर टीम को फिर से जॉइन कर लेंगे।

गंभीर का परिवार दिल्ली में रहता है। उनके पिता दीपक गंभीर टेक्सटाइल व्यवसायी हैं, जबकि उनकी मां सीमा हाउसवाइफ हैं। गंभीर की एक छोटी बहन एकता भी हैं। साल 2011 में उन्होंने नताशा जैन से विवाह किया था, और उनके दो बेटियां—आज़ीन और अनाइज़ा—हैं।

गंभीर कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं और उन्होंने अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों से कहा था कि “बड़े खिलाड़ी मुश्किल हालात में ही उभरते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भले ही टीम इस बार विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, लेकिन यह नए खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है।

आपको ज्ञात हो कि भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीती थी। तब से अब तक टीम को 3 बार हार और 1 बार ड्रॉ का सामना करना पड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eighteen =