Home Up सिद्धार्थनगर: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 18 साल पुराने रिश्ते को ऐसे किया खत्म
Up

सिद्धार्थनगर: प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 18 साल पुराने रिश्ते को ऐसे किया खत्म

Share
Share
Siddharthnagar News Wife Killed her husband with boy friend help police  arrested accused ann | सिद्धार्थनगर में पत्नी पर आरोप- प्रेमी संग पति को उतारा  मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मामला ढेबरुवा थाना क्षेत्र के नजरगढ़वा गांव का है, जहां दिल्ली निवासी संगीता की 18 साल पहले कन्नन से लव मैरिज हुई थी। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक ठीक चला, लेकिन अचानक संगीता की जिंदगी में प्रेमी अनिल शुक्ला की एंट्री हुई और फिर सब कुछ बदल गया।

आपको बता दे कि करीब दो साल पहले ट्रेन यात्रा के दौरान बलरामपुर निवासी अनिल शुक्ला से संगीता की मुलाकात हुई और जल्द ही दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। अनिल गांव आता-जाता रहा और संगीता ने उसे अपना “भाई” बताकर गांववालों की आंखों में धूल झोंकी। लेकिन 2 जून को संगीता के पति कन्नन के अचानक गायब हो जाने से मामला संदिग्ध हो गया।

5 जून को संगीता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन जांच में कन्नन का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कन्नन के भाई बाबूलाल ने गांववालों से पूछताछ की और पता चला कि 2 जून को कन्नन और संगीता एक साथ गांव आए थे, जिसके बाद वह लापता हो गया। शक गहराते ही पुलिस ने संगीता से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने हत्या की साजिश कबूल कर ली।

संगीता ने बताया कि उसने और उसके प्रेमी अनिल शुक्ला ने मिलकर कन्नन को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर राप्ती नदी में फेंककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने संगीता की निशानदेही पर कन्नन का शव बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात ने न सिर्फ पूरे गांव को, बल्कि पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है और यह घटना रिश्तों की आड़ में छिपे एक खतरनाक धोखे की कहानी बन गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 3 =