Home Up हापुड़ से अजीबो-गरीब मामला: बर्तन धोते समय घटे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, पत्नी पहुंची थाने
Up

हापुड़ से अजीबो-गरीब मामला: बर्तन धोते समय घटे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, पत्नी पहुंची थाने

Share
Share

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सोशल मीडिया की दीवानगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि घर के बर्तन धोते-धोते उसके इंस्टाग्राम के दो फॉलोअर्स घट गए, जिससे उसका सोशल मीडिया करियर खतरे में पड़ गया है। महिला का आरोप था कि पति ने उसे जबरन रसोई के कामों में लगा दिया, जिसकी वजह से वह समय पर रील नहीं बना पाई और फॉलोअर्स कम हो गए।

महिला के मुताबिक वह दिन-रात मेहनत से इंस्टाग्राम रील्स बनाती है, लेकिन घरेलू कामों की वजह से उसके 635 फॉलोअर्स में से दो कम हो गए। वहीं, पति का कहना है कि जैसे ही फॉलोअर्स घटते हैं, पत्नी खाना देना बंद कर देती है और डरावनी वीडियो भेजकर उसे परेशान करती है। पति ने यह भी दावा किया कि पत्नी पहले भी दहेज उत्पीड़न की झूठी शिकायत कर चुकी है।

मामला जब बढ़ गया तो महिला थाने में दोनों की करीब 4 घंटे तक काउंसलिंग की गई। अंततः समझौता हुआ और पत्नी ने यह वादा किया कि वह रोजाना दो इंस्टाग्राम रील्स बनाएगी। पति ने इस पर सहमति जताई और दोनों साथ घर लौट गए। यह मामला बताता है कि डिजिटल दौर में सोशल मीडिया का प्रभाव किस हद तक निजी रिश्तों को भी प्रभावित कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − one =