Home Up ‘सचिन’ निकला मुबस्मीर – दो माह की गर्भवती पीड़िता को छोड़कर भागा, बोला- ये हमारा पेशा है, धर्म परिवर्तन और दहेज की भी थी मांग
Up

‘सचिन’ निकला मुबस्मीर – दो माह की गर्भवती पीड़िता को छोड़कर भागा, बोला- ये हमारा पेशा है, धर्म परिवर्तन और दहेज की भी थी मांग

Share
Share

मेरठ: लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें मुबस्मीर नाम के युवक ने सचिन बनकर एक हिंदू युवती से शादी की, और जब वह गर्भवती हो गई, तो उसे छोड़कर दूसरी युवती से निकाह करने के लिए फरार हो गया। आरोपी ने पीड़िता के गहने और ₹30,000 भी हड़प लिए। अब पीड़िता 12 जून को होने वाले निकाह को रुकवाने और कार्रवाई की मांग कर रही है।

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के फत्तेउल्लापुर रोड निवासी मुबस्मीर ने इंस्टाग्राम पर बरेली की रहने वाली युवती से सचिन नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की। दोनों में नज़दीकियां बढ़ीं और फिर 4 जून 2020 को नोएडा के हनुमान मंदिर में शादी कर ली गई। शादी के बाद दोनों ने खुद को पति-पत्नी के रूप में गौतमबुद्धनगर में स्थापित कर लिया। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम युवक मुबस्मीर है, जिसने नाम और धर्म दोनों छिपाए थे। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मजबूरी में युवती साथ रहने को राज़ी हो गई।

अब युवती दो माह की गर्भवती है। 5 मई 2025 को मुबस्मीर ने उसके साथ दोबारा मारपीट की, और उसके गहने व ₹30,000 नकद छीनकर फरार हो गया। जाते समय उसने कहा कि उसका 12 जून को निकाह है। पीड़िता ने गौतमबुद्धनगर कमिश्नर कार्यालय में 2 जून को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उसने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने सूरजपुर थाने में एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता का आरोप है कि मुबस्मीर ने कहा, “यह हमारा पेशा है”, वह पहले भी तीन हिंदू लड़कियों को शादी और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर चुका है। आरोपी ने धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और ₹5 लाख की दहेज मांग की। कई बार मारपीट भी की गई।

आपको बता दे कि एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के मुताबिक, शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + ten =