Home Up मेरठ में जलता बाजार: तीन मंजिला इमारत में आग से तबाही, जिम समेत कई दुकानें खाक
Up

मेरठ में जलता बाजार: तीन मंजिला इमारत में आग से तबाही, जिम समेत कई दुकानें खाक

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार को शास्त्रीनगर के आवास विकास चौराहे पर एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई , आग ने देखते ही देखते रुदर रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि इलाके में हड़कंप मच गया। जिस इमारत में आग लगी, उसमें ऊपर एक जिम और नीचे कई दुकानें स्थित थीं। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

आपको बता दे कि बकरीद के चलते अधिकांश दुकानें बंद थीं, जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। आग लगते ही लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के दुकानदारों और रहवासियों को तत्काल बाहर निकाला गया और पास की इमारतों को भी खाली कराया गया।

स्थानीय दुकानदार राजीव अग्रवाल के अनुसार, इमारत की तीसरी मंजिल पर एक जिम था, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर करीब 10 से अधिक दुकानें थीं। चश्मदीदों ने बताया कि विद्युत लाइन में चिंगारी निकलने के बाद आग लगी, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। वहीं, एक दुकान में सिलेंडर लीक होने की बात भी सामने आई है, जिससे आग और तेज़ फैल गई। इस घटना के समय क्षेत्र में बिजली चालू थी, जिससे आग बुझाने की कोशिश करने से लोग डर गए। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि कुछ देर तक फायर ब्रिगेड की टीम भी भीतर नहीं जा सकी। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति खाक हो गई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारण की जांच कर रहे हैं, जबकि नुकसान के आंकलन का कार्य अभी जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =