Home Up बिजनौर: कोरोना पॉजिटिव युवक की ऋषिकेश एम्स में मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Up

बिजनौर: कोरोना पॉजिटिव युवक की ऋषिकेश एम्स में मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा क्षेत्र के एक गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ऋषिकेश एम्स में इलाज के दौरान हो गई। युवक को किडनी और शुगर की गंभीर समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर कोविड-19 की जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया। युवक ने चार दिन पहले अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सीएमओ डॉ. कौशलेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री और उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित पीएचसी टीम को निर्देश दिए गए हैं। परिजनों में किसी में भी कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उन्हें आइसोलेट कर उपचार दिया जाएगा। हालांकि प्रथम दृष्टया युवक की मौत अन्य बीमारियों के कारण हुई मानी जा रही है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के कारण स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और सभी गहरे शोक में हैं। विभाग ने बताया कि अंतिम संस्कार भी कोविड गाइडलाइन के अनुसार, पूरी सावधानी से कराया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =