Home Uncategorized बागपत में नींद में आया ज़हर – सोते मनोज को कोबरा ने दो बार डंसा, मौत से पहले लड़खड़ाते दिखा CCTV में”
UncategorizedUp

बागपत में नींद में आया ज़हर – सोते मनोज को कोबरा ने दो बार डंसा, मौत से पहले लड़खड़ाते दिखा CCTV में”

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली तहसील के लूंब गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। 17 वर्षीय मनोज, जो एक होटल में रसोइये का काम करता था, शुक्रवार रात होटल के कमरे में सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक कोबरा सांप कमरे में घुस आया और मनोज को दो बार डस लिया। पहली बार डसने के बाद वह जागा, लेकिन फिर से सो गया। दूसरी बार डसने पर वह बिस्तर से गिरा और सांप को देखकर होटल मालिक को फोन किया। होटल मालिक ने उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कोबरा सांप को बिस्तर पर रेंगते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर उसे प्राकृतिक परिवेश में छोड़ दिया। मनोज के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 7 =