Home मेरठ 8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ
मेरठ

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ

Share
8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ
Share

 सेवा संकल्प अभियान का आगाज, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और दीपों से उकेरी भारतीय संस्कृति की झलक, जिले में 17 अक्टूबर तक चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम

मेरठ। सेवा को जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए मेरठ में गुरुवार को एक माह के सेवा संकल्प अभियान का आगाज हुआ। जिलेभर में अभियान के तहत 8 लाख 31 हजार से अधिक दीप जलाए गए। वहीं, सूरजकुंड पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया गया। यहां 51 हजार दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा। स्कूली छात्र-छात्राओं ने दीपों को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतीकों और आकृतियों में सजाकर भारतीय संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में स्कूलों, पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों और जनसेवा केंद्रों समेत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आशीर्वाद का दीया’ से मिला सेवा का संदेश

मुख्य कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना जनसेवा का महत्वपूर्ण पक्ष है। अभियान के दौरान लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके लाभ के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याण से जुड़े कार्यों का भी कार्यक्रम में उल्लेख किया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के संकल्प के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया। कमिश्नर, डीएम और एसएसपी समेत जनप्रतिनिधियों ने जनभागीदारी को अभियान की सफलता का आधार बताया। इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी समेत अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी तथा जिले के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।

सूरजकुंड में 51 हजार दीपों ने रची रोशनी की तस्वीर

सूरजकुंड पार्क में मुख्य आयोजन के दौरान 51 हजार दीपक जलाए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने इन्हें अलग-अलग सांस्कृतिक प्रतीकों और आकृतियों में सजाया। दीपों से तैयार आकृतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव दिखाई दिया। रोशनी से सजे पार्क का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विद्यार्थियों की कला की सराहना करते हुए तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्राओं ने बांधा समां

आयोजन में स्कूली छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की झलक प्रस्तुत की। छात्राओं की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कार और संस्कृति के विविध रंग दिखाई दिए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ समारोह को जीवंत बना दिया।

शहीद स्मारक से ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा संदेश

एक माह तक चलने वाले अभियान का विस्तार जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक किया गया है। शहीद स्मारक, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, विद्यालयों, जनसेवा केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मेडिकल कालेजों, तहसीलों, ब्लाकों और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यालयों में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। स्वास्थ्य संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनसेवा व जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियां कराई जाएंगी। अभियान में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आमजन भागीदारी करेंगे। इसका उद्देश्य सेवा की भावना को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − three =

Related Articles

मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल

मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल

भाजपाई घरों पर जलाएंगे आर्शीवाद का दीया

भाजपाई घरों पर जलाएंगे आर्शीवाद का दीया

26वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक

26वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक

नवाज बख्शवाने गए थे रोजे गले पड़ गए

नवाज बख्शवाने गए थे रोजे गले पड़ गए