Home मेरठ मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल
मेरठ

मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल

मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल

Share
मवाना रोड पर निर्माण कार्य की धीमी चाल कर रही बेहाल
Share

मवाना रोड पर नाला निर्माण, रोड का डिवाइडर और सड़क निर्माण दिया गया है ठेका, रोड का काम अभी शुरू भी नहीं किया

मेरठ। मवाना रोड पर नाला, सड़क और डिवाइडर निर्माण की बेढ़गी और कछुआ चाल से इस इलाके के ही नहीं बल्कि यहां से गुजरने वाले भी बेहाल हैं। नाले का जो कार्य अब तक पूरा हो जाना चाहिए था उसका महज चालिस फीसदी काम ही हो सका है। इसके अलावा रोड के बीच बनाए जा रहे डिवाइडर के काम भी निर्धारित समय से काफी देरी से चल रहा है और रही सड़क की बात तो यह काम तो अभी शुरू ही नहीं हुआ नहीं किया गया है। ये सभी कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग यानी पीडब्लूडी के द्वारा कराया जा रहा है। यह हाल तो तब है जब बीते सप्ताह आज ही के दिन सूबे के सीएम योगी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अफसरों को एक मिटिंग में सख्त लहजे में रोड निर्माण के कार्यों को तेजी से निपटाने की हिदायत थी, साथ ही यह भी निर्देश दिए थे कि जो भी सड़के बारिश या किसी अन्य वजह से डेमेज हो गयी हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए, कार्य को निर्धारित समय सीमा में निपटाया जाए, लेकिन मेरठ के संदर्भ में यदि बात की जाए तो लगता है कि सीएम योगी के सड़कों व अन्य निर्माण कार्यों के संबंध में दिए गए निर्देशों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च पदस्थ अफसर गंभीर नहीं है, वर्ना क्या वजह से जो मवाना रोड पर चल रहे कार्य निर्धारित समय सीमा में निपटते नजर नहीं आ रहे हैं।

नाला निर्माण लोगों की मुसीबत

मवाना रोड पर डिफेंस कालोनी की साइड में एक ओर नाले का निर्माण कार्य भी पीडब्लूडी द्वारा कराया जा रहा है,लोगों ने बताया कि नाला निर्माण के नाम पर गंगानगर डिवाडर रोड के सामने मवाना रोड पर काम शुरू करने से पहले जमकर तोड़फोड़ की गयी। यहां कई सालों से जो लोग दो जून की रोटी कमाने के लिए केवल दिन में आकर अपना धंधा जमाते थे उनको नाला निर्माण के नाम पर यहां से उजाड़ दिया गया। लोग इसलिए चुप रहे कि चलो नाला निर्माण हो जाएगा तो इस इलाके की गंदगी और जलभराव की समस्या का समाधान हो जाएगा, लेकिन जिस गति से नाला निर्माण किया जा रहा है, लोगों ने बताया कि उसके आसार ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। अभी तक नाले का चालिस फीसदी काम भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि अब तक यह काम पूरा होने की कगार पर पहुंच जाना चाहिए था। कार्य में सुस्ती के चलते निर्माण की लागत भी कई गुना बढ़ जाती है। जब लागत बढ़ती है तो अफसरों का कथित रूप से कमिशन भी बढ़ जाता है। लोगाें का आरोप है कि केवल कार्य की लागत बढ़ाने के लिए ही कार्यदायी संस्था का ठेकेदार धीमीगति से कार्य करा रहा है। और जहां तक अफसरों का सवाल है वो जानते कि यदि लागत बढेगी तो फिर ठेकेदार उनकी भी जब गरम करेगा। लोगों का कहना है कि इसी वजह से समय से काम पूरा नहीं कराया जा रहा है। जहां तक सीएम योगी के निर्देशों का सवाल है तो सीएम के आदेशों को लेकर अफसर कितने गंभीर है इसका अंदाजा काम की चाल से लगाया जा सकता है। लोगों ने पीडब्लूडी चीफ से कार्य को जल्दी कराए जाने का आग्रह किया है। हालांकि साइट पर पीडब्लूउी के सुपरवाइजर ने बताया कि साठ फीसदी काम हो गया है, लेकिन जो हालत सामने नजर आ रही थी उससे चालिस फीसदी काम भी मुश्किल से नहीं हुआ होगा।

जाम से लोग हलकान

मवाना रोड पर इसी प्रोजेक्ट के तहत रोड पर डिवाइडर का भी निर्माण कार्य चल रहा है। डिवाइडर का कार्य मवाना रोड स्थित खटीक पुल वाले नाले तक किया जाना है, लेकिन बजाए एक ओर से काम निपटाने के पीडब्लूडी की कार्यदायी संस्था जीत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने डिवाइडर का कार्य बीच-बीच से शुरू किया है। एक साइड का काम नहीं निपटाया जा रहा है। वर्तमान में डिवाइडर का काम बक्सर चौराहे के समीप चल रहा है। डिवाइडर के लिए जो लोहे के सरियों का जाल तैयार किया गया है, लोगों ने उस पर भी नुकताचीनी की है। उनका कहना है कि सरियों की मोटाई कम है, यह लंबे अरसे तक नहीं चल पाएगा। जिसकी वजह से निर्माण कार्य की सामग्री पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। डिवाइडर के लिए जो जालियां लगायी गयी हैं, उसमें अभी सीमेंट व रोड़ियों का मिक्स मसाला भरने का काम किया जा रहा है। जीत कंस्ट्रक्शन कंपनी के ट्रक मौके पर ही तैयार माल लाकर डाल रहे हैं। जब कंस्ट्रक्शन कंपनी की गाड़ियां माल लेकर आती हैं तो मवाना रोड पर जाम लगा जाता है। जहां तक जाम की बात है तो बक्सर के आसपास का इलाका या कहे गंगानगर डिवाइडर रोड से बक्सर के आसपास का इलाजा जहां से टोल रोड शुरू होती है तथा जहां से कार्य शुरू किया गया वो पहले से ही जाम की चपेट में रहता है, और रही सही कसर धीमी गति से डिवाइर के निर्माण कार्य ने पूरी कर दी है। इसको लेकर जब सुपरवाइजर मनीष से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि यहां से गुजरने वाले हैवी ट्रैफिक की वजह से कार्य में बाधा आ रही है। जब उसको बताया गया कि हैवी ट्रैफिक जाम की वजह से कार्य की धीमी गति है तो वह चुप हो गए। उनका कहना था कि कार्य के लिए रोड पर स्पेस तो चाहिए ही। यहां यातायात पुलिस को व्यवस्था संभानी चाहिए। कार्य तो कार्य की भांति ही कराना होगा।

रोड का तो शुरू ही नहीं

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बदहाल मवाना रोड के निर्माण का ठेका तो छोड़ दिया है, लेकिन यहां काम अभी शुरू किया जाना बाकि है। अफसरों का कहना है कि मवाना रोड चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा। दरअसल में कसेरूखेड़ा पुल से डिफेंस कॉलोनी तक काम अधूरा है। बिजली के पोल, हाई-टेंशन लाइन, अवैध अतिक्रमण और पेड़ बाधा बने हैं। डिफेंस कॉलोनी के आगे हटाई गई अस्थाई दुकानें फिर लग गई हैं। किला रोड/परीक्षितगढ़ मार्ग के काम या पुलिया निर्माण के कारण सारा ट्रैफिक मवाना रोड पर आने से गंगानगर तक जाम लगता है। बारिश की वजह से मेरठ के मुख्य मार्गों व हाइवे में शामिल मवाना रोड जगह जगह से पूरी तरह से डेमेज हो गयी है। मवाना रोड पर जाम की एक बड़ी वजह रोड का डेमेज होना भी है। लोग चाहते हैं कि यह रोड जल्द बनकर निपट जाए लेकिन बनना तो दूर की बात अभी तो इस रोड पर काम ही शुरू नहीं कराया जा सका है। इसको लेकर जब जेई वीरेन्द्र सिंह भाटी से सवाल किया ताे उन्होंने बताया कि काम काफी तेजी से कराया जा रहा है। एक्सीयन निर्माण खंड संजय सिंह बताते हैं कि ठेकेदार को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां नाला निर्माण व डिवाइडर के साथ ही रोड निर्माण किया जाना है। डिवाइडर के कार्य के बाद ही रोड का काम शुरू कराया जाएगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − six =

Related Articles

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ

8.31 लाख दीपों से रोशन हुआ मेरठ

भाजपाई घरों पर जलाएंगे आर्शीवाद का दीया

भाजपाई घरों पर जलाएंगे आर्शीवाद का दीया

26वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक

26वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक

नवाज बख्शवाने गए थे रोजे गले पड़ गए

नवाज बख्शवाने गए थे रोजे गले पड़ गए