डोर टू डोर टैक्स का विरोध करने पहुंचे थे व्यापारी, सीईओ कैंट बोले केंद्र का फैसला, बकाए की रिकबरी कराए नेता
मेरठ। छावनी इलाके में डोर टू डोर कूडा कलेक्शन में अंधाधुंध वृद्धि में राहत की दरकार में सीईओ कैंट से मिलने पहुंचे व्यापारियों पर उल्टे डोर टू डोर कलेक्शन के बकाए का तकादा कर दिया गया। जिसके बाद अध्यक्ष नवीन गुप्ता को कहना पड़ा कि छावनी के तमाम बाजारों में वहां के व्यापार संघ के सहयोग से कैंट बोर्ड के स्पेशल कैंप लगवाकर जिन व्यापारियों पर बकाया है उनसे रिकबरी करायी जाएगी। जहां तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की दरों में वृद्धि या कमी का सवाल है तो इसका फैसला केंद्र सरकार के स्तर से लिया जाएगा। नवीन गुप्ता ने बताया कि सीईओ ने स्पष्ट किया है कि जहां तक कूडा कलेक्शन की दरें कम करने का सवाल है तो उसका भी फैसला केंद्र सरकार के स्तर से होना है।
यह हुआ
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में आज आबूलेन, सदर और बोम्बे बाजार सरीखे बाजारों के व्यापार संघों के पदाधिकारी जिनमें मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री सुशील रस्तौगी, आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना, महामंत्री राजबीर सिंह, राजीव बंसल आदि दर्जन भर से ज्यादा व्यापारी नेता सीईओ कैंट से मिलने के लिए पहुंचे और ज्ञापन दिया। नवीन गुप्ता ने सीईओ को बताया कि डोर टू डोर कूडा कलेक्शन में कई गुना वृद्धि कर दी गयी है। यह व्यापारियों पर अतिरिक्त भर सहन नहीं किया जा सकता। नवीन गुप्ता ने बताया कि सीईओ ने उन्हें जानकारी दी कि डोर टू डोर कूडा कलेक्शन की दरें केंद्र सरकार के स्तर से बढ़ायी गयी हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए सीईओ कैंट ने नवीन गुप्ता के सामने कैंट बोर्ड का व्यापारियों पर कूडा कलेक्शन के बकाए का मामला उठाते हुए रिकबरी कराए जाने की बात कही। नवीन गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि वह छावनी के तमाम बाजारों में कैंट बोर्ड की रिकबरी की वसूली के लिए कैंप का आयोजन कराएंगे। केवल कोरोना काल के बकाए की छूट दी जाएगी।
Leave a comment