अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व
अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व
7
Share
Share
पार्टी कार्यालय चंदन भवन पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत, अभिमन्यु को पुन: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता का दायित्व
मेरठ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अभिमन्यु त्यागी को पुन: जिम्मेदारी दिए जाने पर बूढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, मीडिया विभाग के चेयरमैन एवं राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष सोच है। भारत की खूबसूरती उसकी विविधता में है और कांग्रेस हमेशा ऐसी राजनीति में विश्वास करती है जिसमें धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बांटने के बजाय सभी नागरिकों को समान सम्मान और अधिकार मिले। अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकानÓ की सोच को लेकर देश के सामने एक वैकल्पिक राजनीति रख रहे हैं। कांग्रेस इसी विचार को उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज राजनीति में संवाद और सह-अस्तित्व की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। भारत किसी एक धर्म, जाति या समुदाय का नहीं, बल्कि सभी धर्मों और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला देश है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा किसी धर्म के विरोध में नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के समान अधिकार और सम्मान के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पार्टी की विचारधारा को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मीडिया के माध्यम से कांग्रेस की बात तथ्यों और तर्कों के साथ मजबूती से रखना तथा जनता की आवाज को पार्टी के मंच तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।
हेमत प्रधान कहिन
पीसीसी सदस्य हेमंत प्रधान ने कहा कि अभिमन्यु त्यागी को पुन: प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए खुशी की बात है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिमन्यु त्यागी पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखते रहे हैं और आगे भी पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर हेमंत प्रधान, शहजाद यूसुफ, मुनींद्र सूद वाल्मीकि, यशपाल चौधरी, महेंद्र शर्मा, इमरान कुरैशी, कामेश रतन, अमित नागर, गोलू भाई, रमन कांत शर्मा, इंतजार, सागर रस्तोगी, रवींद्र सिंह, रवीश, शक्ति सिंह, अलाउद्दीन सलमानी, शाहरुख प्रधान, मुजाहिद आदि मौजूद रहे।
Leave a comment