Home मेरठ गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल
मेरठ

गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल

गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल

Share
गोकशी ने करा दिया थाने पर बवाल
Share

छह गोवंशों का दिया काट, एफआईआर की मांग को लेकर बजरंगियों ने घेरा थाना कंकरखेड़ा

मेरठ। गोकशी की घटना ने कंकरखेड़ा थाने पर बवाल करा दिया। हिन्दू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। गांव जगेठीं में किसान भूपेन्द्र पुत्र जगत सिंह के खेत में लगभग छह गौवंशों के कटान के अवशेष पाए गए हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा सुबह ही पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस प्रशासन में मौके पर पहुंच कर अवशेषों के दबा दिया गया। लेकिन शाम 4 बजे तक भी FIR दर्ज नहीं की गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे

बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की स्थिति देखी। मौक़े पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को ओर भी अवशेष दिखे , जिसकी सूचना कार्यकर्ताओं ने थाने जाकर पुलिस को दी ओर FIR कॉपी की मांग की। FIR दर्ज न होने का विरोध करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से बात की। थाना प्रभारी SO जितेंद्र सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं से बातचीत का तरीका उचित नहीं था। ओर FIR के मामले में कार्यकर्ताओं को उलझाते रहे। SO के व्यवहार से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने अन्य कार्यकर्ताओं को थाने पर बुला लिया और FIR दर्ज न होने तथा बदतमीजी से बात करने के विरोध में थाने का घेराव किया| SO जितेंद्र सिंह द्वारा 5 मिनट का समय मांग कर FIR दर्ज करने की बात कही गई, लेकिन शाम 7:00 बजे तक भी FIR दर्ज नहीं हुई। जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रोड जाम किया। रोड जाम होते ही मौके पर CO दौराला शिव ठाकुर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को बातचीत के लिए थाने बुलाया।

ये थी बजरंग दल की मांग

मौके रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। बजरंग दल पुलिस प्रशासन से मांग करता है कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गौवध निवारण अधिनियम व संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले में सख्त कार्रवाई कर तत्काल FIR दर्ज की जाए और थाना प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जांच हो। Co दौराला शिव ठाकुर ने कार्यकर्ताओं की सभी मांगो को सुना और कार्यकर्ताओं को 3 में कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान मौके पर महानगर सह मंत्री मनोज त्यागी, सह मंत्री बंटी बजरंगी, महानगर सह संयोजक रिंकू ठाकुर, सह संयोजक हरीश गोस्वामी, महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर गौ रक्षा प्रमुख कृष्णा कश्यप, पुनीत धानक, रोहित, विशाल धानक, उज्ज्वल तायल, विपिन, उमंग, अमित सैनी, प्रिंस, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 6 =

Related Articles

बकाए पर कोर्ट ने बिजली कंपनी के बांधे हाथ

बकाए पर कोर्ट ने बिजली कंपनी के बांधे हाथ

सीएम योगी के सड़कों को लेकर आदेश मेरठ में लागू नहीं

सीएम योगी के सड़कों को लेकर आदेश मेरठ में लागू नहीं

सरकारी महकमों में 20 साल पुराने वाहन तो ट्रांसपोर्टरों पर रोक क्यों

सरकारी महकमों में 20 साल पुराने वाहन तो ट्रांसपोर्टरों पर रोक क्यों