Home Uncategorized बिजनौर: बेटी को बेटे की तरह पालना पड़ा भारी, अब सहेली से शादी की जिद पर अड़ी
Uncategorized

बिजनौर: बेटी को बेटे की तरह पालना पड़ा भारी, अब सहेली से शादी की जिद पर अड़ी

Share
Share

बिजनौर, अफजलगढ़: एक मां ने जब अपने पति की मौत के बाद बड़ी बेटी को बेटे की तरह पाला, तो उसे यह एहसास नहीं था कि एक दिन यही परवरिश समाज के लिए सवाल बन जाएगी। बेटी ने भी जिम्मेदारी निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी — पेट्रोल पंप पर काम किया, ई-रिक्शा चलाया और घर का बोझ अपने कंधों पर उठाया। लेकिन अब वही बेटी अपनी सहेली के साथ लिव-इन में रह रही है और दोनों शादी की जिद पर अड़ी हैं।

आपको बता दे कि घटना अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मृतक पिता की बड़ी बेटी को मां ने लड़कों की तरह तैयार किया। उसकी जीवनशैली, कपड़े और व्यवहार सब कुछ लड़कों जैसा हो गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात रेहड़ थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई, जिससे उसका संबंध गहराता गया।

करीब छह माह पहले दोनों ने शादी की कोशिश की, लेकिन उस समय एक युवती नाबालिग थी। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अब जब दोनों बालिग हो चुकी हैं, वे दोबारा थाने पहुंचीं और साथ रहने की अनुमति मांगी। पुलिस ने कानूनन कोई रोक नहीं लगाई और दोनों युवतियां थाने से रवाना हो गईं। बुधवार को लड़कों की तरह रहने वाली युवती की मां ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवार में चिंता और असमंजस का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 7 =