Home मेरठ बारिश की चंद बूंदों से वार्ड 8 का इलाका दलदली
मेरठ

बारिश की चंद बूंदों से वार्ड 8 का इलाका दलदली

बारिश की चंद बूंदों से वार्ड 8 का इलाका दलदली

Share
बारिश की चंद बूंदों से वार्ड 8 का इलाका दलदली
Share
मेरठ। महानगर का लिसाड़ीगेट क्षेत्र जिसकी गितनी शहर की पुरानी आबादी वाले इलाकों में होती है। आजादी के करीब सत्तर सालों बाद भी यह इलाका सामान्य व जरूरी सुविधाओं से महरूम हैं। अब तक जितने भी नुमाइंदे यहां के लोगों ने चुने वो चाहे विधायक रहे हों या फिर पार्षद उन्होंने भी इस इलाके में रहने वालों की मुसीबतों और उनकी जरूरतों से कोई सरोकार नहीं रखा। चुनावी मौसम में नजर आने वाले चुनाव निपटने के बाद दोबारा अगले चुनाव में ही नजर आते, जितका नतीजा यह हुआ कि विकास की बयार इस इलाके से होकर नहीं गुजरी। इन लोगों को किसी ऐसे नुमाइंदे की दरकार है जो बजाए अपनी समस्याओं के बजाए महानगर के वार्ड आठ के इस इलाके की समस्याओं को दूर करे। लोगों का कहना है कि लोकसभा हो या विधानसभा अथवा नगर निगम के महापौर व पार्षद के चुनाव जब भी आते हैं वादे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन वादे करने वाले नजर नहीं आते।

लंबी है समस्याओं की फेरिस्त

महानगर के वार्ड आठ की समस्याओं की बात करें तो उसकी सूची काफी लंबी है। इस वार्ड में रहने वाले शकील व खलील ने बताया कि बारिश की चंद बूदें पड़ती हैं और पूरा इलाका दलदली हो जाता है। वो बताते हैं कि इस वार्ड का फ्रेंडस कालोनी इलाका पहले तो इससे भी बुरा था। वहां लोगों नें खुद अपने पास से पैसा खर्च कर उसको चलने के लायक बनाया। खुद मिट्टी भराई करा कर रास्ता बनाया है, लेकिन वो बारिश में दलदल में तब्दील हो जाता है। सफाई का माकूल इंतजाम ना होने की वजह से इलाके में गंदगी पसरी रहती है। कई बार तो सांस लेना भी दुश्वार होता है। बारिश के बाद अंडरपास कई दिनों तक पानी से भरा मिला। वहीं लिसाड़ी की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ई-रिक्शा और टेंपो पलटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी सहित वार्ड के कई हिस्सों में लोगों को सड़कों के पक्के होने का इंतजार है। इस वार्ड की मुख्य सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। आए दिन ई-रिक्शा और टेंपो पलटते हैं, जिससे महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे चोटिल हो रहे हैं। वार्ड की सबसे बड़ी समस्याओं में जलनिकासी शामिल है। नाला निर्माण अधूरा होने और नालियों की नियमित सफाई न होने से बारिश के दौरान पानी कई दिनों तक सड़कों और गलियों में भरा रहता है। अंडरपास में जलभराव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जबकि चारपहिया वाहनों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।सड़क किनारे कूड़े के ढेर, जाम नालियां और नियमित सफाई न होने से पूरे वार्ड में गंदगी फैली रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे मच्छर और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। कई जगह बिजली के तार जमीन पर पड़े हैं और ट्रांसफार्मर के आसपास जलभराव रहता है। लोगों का कहना है कि करंट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। हाल ही में एक ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट भी हो चुका है। कई जगह सड़कों पर बिजली के तार पड़े मिले, जिससे करंट का खतरा बना रहता है।

इन कामों की है दरकार

इस वार्ड में जिन कामों को कराए जाने का शिद्दत से इंतजार किया जा रहा है उनमें इलाके में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर पानी और गंदगी फैल जाती है तथा सीवर व्यवस्था भी बदहाल है। सबसे पहले यहां सीवरेज सिस्टम को दुरूस्त किया जाए ताकि जलभराव की मुसीबत से मुक्ति मिल सके। यहां रहने वाली खुशबू बताती है कि कॉलोनी के रास्ते इतने खराब हैं कि रोज ई-रिक्शा और टेंपो पलट जाते हैं, जिससे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो जाती हैं। इसलिए इस पूरे वार्ड के रास्तों को नए सिरे से बनाया जाना चाहिए। सलीम उर्फ डब्बू ने बताया कि रोड साइडों में कूड़े के ढेर, जाम नालियां और नियमित सफाई न होने से पूरे वार्ड में गंदगी फैली रहती है। इससे मच्छर और संक्रामक बीमारियां बढ़ रही हैं। बगैर किसी देरी के यहां पर सफाई अभियान चलाया जाए। पूरे वार्ड की सफाई करायी जाए। इसके लिए अगले से सफाई कर्मी लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि वार्ड के पार्षद भूपेन्द्र सिंह को अनेक बार समस्याएं बतायी जा चुकी हैं। नगरायुक्त सौरभ गंगवार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमर सिंह अवाना का कहना है कि वार्ड में नियमित रूप से सफाई कर्मचारी जा रहे हैं। यदि किसी को कोई समस्या है तो वार्ड के पार्षद की मार्फत या फिर सीधे आकर बता सकता है। दूर करा दी जाएगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 11 =

Related Articles

टीपीनगर इलाके में सिस्टम के भरोसे नहीं वाशिंदे

टीपीनगर इलाके में सिस्टम के भरोसे नहीं वाशिंदे

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

समस्याओं का समाधान हो तो बात बने

समास्याओं का समाधान हो तो बात बने