Home मेरठ खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी
मेरठ

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Share
खैरनगर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी
Share
मेरठ। शहर की पुरानी और घनी आबादी वाले खैरनगर और पीएल शर्मा अस्पताल के सामने वाले इलाके में तमाम घरों में बारिश का पानी भर गया है। यहां रहने वाले घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भी लिखा है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी भर जाने की वजह से यहां हर वक्त खासतौर से पीक आवर में जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर घंटाघर खैरनगर और जलीकोठी से सटेजिन इलाकों में बारिश का पानी भर है वहां एक साथ चार वार्ड जुड़े हुए हैं। बारिश में न केवल जल भराव हुआ बल्कि दुकान और मकान में पानी प्रवेश कर गया। जिस घर और दुकानों के उपकरण बरसात के पानी में खराब हो गए तथा मौत की पुलिया खैर नगर, अमीर रोड और पीएल शर्मा अस्पताल के सामने शायद किसी गंभीर हादसे का इंतजार कर रही है।

दिन भर गुजरते हैं अफसर

जहां पानी भरा हुआ है वहां से दिन भर तमाम अफसरों की गाड़ियां गुजरती हैं। लोगों ने बताया कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का आरोप है कि धार्मिक आधार पर क्योंकि यह आबादी अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र है और यहां छतरी वाला पीर भी है और यह पुलिया डॉक्टर एल ए खान के क्लीनिक के सामने महापौर के भ्रमण के दौरान नाला साफ करने के लिए पुलिया तोड़ी गई थी। तब बैरिकेडिंग तो लगा दी गई लेकिन पुलिया बनाने का कार्य आज तक नहीं हुआ, जिससे प्रतीत होता है कि नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन किसी गंभीर हादसे का इंतजार कर रहा है, क्योंकि पुलिया और नाले का पानी एक समान हो गया है, जिससे कोई भी स्कूटर मोटरसाइकिल चालक या पैदल चलने वाला बच्चा बुढा और जवान स्कूल के छात्राएं एवं छात्र इस पुलिया के कारण दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

सरकारी स्कूल

इस इलाके में क्योंकि बराबर वाली गली में ही सीनियर बेसिक प्राइमरी कन्या पाठशाला है जो की बेसिक शिक्षा परिषद और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में संचालित है और स्कूल के पास भी गली में पानी भरा है और यही नल का गंदा पानी प्राइमरी कन्या पाठशाला में भी भर गया है जिससे मासूम बच्चों का पढ़ना दुश्वार हो गया। लेकिन नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सफाई नायक सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी या प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरीक्षण तक करना गवारा नहीं समझ गया है।  
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 10 =

Related Articles

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

कैंट विधायक ने किया पुजारियों का सम्मान

समस्याओं का समाधान हो तो बात बने

समास्याओं का समाधान हो तो बात बने

कांवड़ में हर 8 मिनट पर मिलेगी रैपिड

कांवड़ में हर 8 मिनट पर मिलेगी रैपिड

बस इतना भर कर लो शहर में नहीं होगा जलभराव

बस इतना भर कर लो शहर में नहीं होगा जलभराव