मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘मठ-मंदिर पुजारी सम्मान अभियानÓ के अंतर्गत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मधु अग्रवाल के साथ सर्वप्रथम उदय सिटी, पल्लवपुरम फेज-2 स्थित आश्रम में परम पूज्य श्री 1008 स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं फल एवं मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके उपरांत अभियान के क्रम में विभिन्न मंडलों के मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर पूज्य संत-महात्माओं एवं पुजारियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उन्हें फल एवं मिठाई भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में पल्लवपुरम मंडल के चौहानों वाली गली, डोरली स्थित श्री शिव मंदिर में पूज्य पंडित युगल शास्त्री, कंकरखेड़ा मंडल के तुलसी कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में पूज्य पंडित विनोद पाठक एवं पूज्य पंडित बालकृष्ण शास्त्री, मुल्तान नगर मंडल के ग्राम रामपुर पावटी स्थित प्रकाशानन्द आश्रम एवं श्री शिव मंदिर में स्वामी श्री श्री 1008 परिव्राजकाचार्य ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद परमहंस सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर पूज्य पंडित सुरेश शर्मा एवं पूज्य पंडित विश्वनाथ शर्मा, छावनी नगर मंडल के थाना सदर स्थित श्रीबिल्लेश्वर नाथ मंदिर में पूज्य पंडित हरीश चंद्र जोशी, रूपक जोशी एवं गणेश दत्त शर्मा, श्री वामन भगवान मंदिर में पूज्य पंडित नंद किशोर शर्मा, पटेल नगर मंडल के मोहनपुरी स्थित श्री शिव मंदिर में पूज्य पंडित गुरु प्रसाद, तथा गंगानगर मंडल के आई ब्लॉक स्थित श्री शिव मंदिर में पूज्य पंडित आशीष व्यास का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया तथा फल एवं मिठाई भेंट की।
Leave a comment