Home Uncategorized महापौर ने किया रामलीला मैदान में वृक्षारोपण
Uncategorized

महापौर ने किया रामलीला मैदान में वृक्षारोपण

महापौर ने किया रामलीला मैदान में वृक्षारोपण

Share
महापौर ने किया रामलीला मैदान में वृक्षारोपण
Share

मेरठ। वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने आज दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में पौधा रोपण किया। इस मौके पर पांच सौ से ज्यादा पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभमहापौर व निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अनिल वर्मा एवं कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने रुद्राक्ष का पौधा रोपकर किया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि ‘पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। जिस प्रकार जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और प्रदूषण की समस्या सामने आ रही है, उसका सबसे प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और पालन-पोषण करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और हरित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। उन्होंने श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित इस जनहितकारी अभियान की सराहना की और सभी नागरिकों से अपील की, कि वे ऐसे अभियानों से जुड़कर मेरठ को हराभरा एवं प्रदूषणमुक्त बनाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद बी.डी. शर्मा के सहयोग से 500 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इनमें शीशम, जामुन, अमरूद, आंवला, पाकड़ तथा रुद्राक्ष सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत, मेरठ शहर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल ‘खद्दरÓ, संयोजक राकेश शर्मा, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग (मलियाना), राकेश पाहवा, विपुल सिंघल, गौरव शर्मा, सतीश चंद जैन, नवीन गुप्ता, रमाकांत, उमाशंकर, सुशील गर्ग, अनिल वर्मा, अर्पित, मितपाल, पूनम गुप्ता, राजन सिंघल तथा युवा टोली से मनीष गुप्ता एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 5 =

Related Articles

आयकर विभाग का जागरूकता सेमिनार

आयकर विभाग का जागरूकता सेमिनार

निगम की जेसीबी पर जा चढ़ा शख्स

निगम की जेसीबी पर जा चढ़ा शख्स

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत