मेरठ। सीएम योगी के बुलंदशहर कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने विपक्षी दलों के तमाम नेताओं को तड़के हाउस अरेस्ट कर लिया। अफसरों के आदेश पर उनके घरों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी। जिनके घरों पर पुलिस फोर्स तैनात की गयी वहां अफरा-तफरी मची रही। शिवाजी रोड निवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी को तडके हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उन्हें घर से बाहर निकलने या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया गया जब जि़ला अध्यक्ष गौरव भाटी ने इसकी वजह पूछी तो बकौल गौरव भाटी बताया गया कि बुलंदशहर में सीएम योगी का कार्यक्रम हैं। आशंका है कि वहां जाया जा सकता है, इसलिए हाउस अरेस्ट किया गया। गौरव भाटी ने शासन प्रशासन पर संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। इस दौरान सय्यद आमिर रज़ा, योगी जाटव, मालू गुर्जर, रुस्तम सैफी, अवनीश पंवार, मुदब्बिर चौधरी, उवैस अंसारी आदि मौजूद रहे।
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा को भी पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया। शनिवार शाम पांच बजे तक पुलिस फोर्स उनके मकान पर मुस्तैद रहीं। उन्हें घर से निकलने नहीं दिया गया। शैंकी वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से कोई धरना प्रदर्शन या ज्ञापन की पूर्व घोषणा नहीं की गयी थी, इसके बाद भी उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया। यह पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या के समान है। वह इसका निंदा करते हैं।
दिल्ली जाने से रोका
पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्तीफा मांगने के लिए जंतर मंतर पर आयोति कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी को पुलिस ने दिल्ली नहीं जाने दिया। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने कहा कि देश के लाखों-करोड़ों युवाओं के भविष्य को पेपर लीक के माध्यम से बर्बाद करने वाली सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन धरना स्थल से अंकुश ने बताया कि उन्हें आज सुबह से मुझे भी पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। लेकिन सरकार याद रखे—यह आंदोलन न रुकने वाला है, न झुकने वाला। आखिर कब तक आवाज़ों को दबाया जाएगा? देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।
Leave a comment