मेरठ। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ चलाए जा रहे ‘वन महोत्सव रू॥्र अभियानÓ के अंतर्गत बेटियां फाउंडेशन द्वारा जुलाई माह तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 700 पौधों का रोपण किया गया। यह अभियान शहर को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।
फाउंडेशन की टीम ने पल्लवपुरम, पुलिस लाइन, विक्टोरिया पार्क, नगला क्षेत्र, विद्यालय परिसरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान में बच्चों, युवाओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
देखभाल भी जरूरी
पर्यावरण प्रोजेक्ट हेड बबीता कटारिया ने बताया कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। संस्था भविष्य में भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान जारी रखेगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। वन महोत्सव के दौरान लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लेने की अपील की गई। यह अभियान शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दे रहा है। भारत में वन महोत्सव 1 से 7 जुलाई तक बड़े स्तर पर मनाया जाता है और इसका उद्देश्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना है। बेटियां फाउंडेशन द्वारा पुलिस लाइन में भी अस्तबल सौंदर्यकरण के लिए पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें वहां के स्थानीय निवासी पुलिस लाइन पुलिस कर्मियों ने सहयोग दिया जिसमें कृष्ण पाल कुमार, राम कुमार , ममता यादव, रेणु यादव,अमिता अरोड़ा, कुसुम मित्तल, रंजना,जय भगवान, कुसुम शर्मा, मांगे राम आदि ने पुलिस लाइन अस्तबल में पेड़ लगाए संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद किया
Leave a comment