Home Uncategorized कुत्ते के काटने पर युवक ने खोया आपा, लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की हत्या
Uncategorized

कुत्ते के काटने पर युवक ने खोया आपा, लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की हत्या

Share
Share

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने कुत्ते के काटने पर आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। यह घटना जनपद के मोहल्ला मोहन स्थित करारी गली की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश नामक व्यक्ति काफी समय से मोहल्ले में घूम रहे एक आवारा कुत्ते से परेशान था। शनिवार को जब सतीश घर से बाहर निकला, तो वही कुत्ता उस पर झपट पड़ा और काट लिया। घटना के बाद सतीश ने गुस्से में आकर अपने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाली और कुत्ते पर गोली चला दी।गोली लगने से घायल कुत्ता इधर-उधर भागता रहा और अंत में एक नाली में छिप गया। मोहल्ले वालों ने खून के निशान देखकर कुत्ते को ढूंढ निकाला और तुरंत पुलिस व पशु चिकित्सकों को सूचना दी। चिकित्सकों की टीम ने काफी प्रयास किया, लेकिन कुत्ते की जान नहीं बच सकी।

इस घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कुत्ता लोगों को काट रहा था, तो नगरपालिका या पशु कल्याण विभाग को सूचना देकर उसे पकड़वाया जा सकता था। इस तरह गोली मारना न केवल अमानवीय है, बल्कि गैरकानूनी भी हो सकता है।कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी के अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस को है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

Related Articles

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

महिला योग पतंजलि की ओर से योग शिविर का आयोजन

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में दूसरे दिन भी गरजा बुलडोजर लोगों में दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

शास्त्रीनगर में मकानों के सैटबैक तोड़े लोगों में डर और दहशत

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर