Home Uncategorized मेरठ: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली मुस्कान निकली गर्भवती, जेल में उल्टियों के बाद हुआ खुलासा
Uncategorized

मेरठ: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली मुस्कान निकली गर्भवती, जेल में उल्टियों के बाद हुआ खुलासा

Share
Share

मेरठ में इंदिरानगर निवासी सौरभ की निर्मम हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी, जिसने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी, अब गर्भवती पाई गई है। जेल में तबीयत बिगड़ने और लगातार उल्टियों के बाद मुस्कान का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हत्या के बाद हिमाचल ट्रिप पर निकले थे दोनों आरोपी
3 मार्च की रात मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में सीमेंट से भर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी प्रेमी हिमाचल प्रदेश की वादियों में ट्रिप पर भी निकल गए थे। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने एक सप्ताह पहले एएसपी ब्रह्मपुरी के समक्ष चार्जशीट दाखिल कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।

जेल में हुई भावुक मुलाकात, परिजन बना रहे दूरी
शनिवार को साहिल से मिलने उसका छोटा भाई दिव्यांश जिला कारागार पहुंचा। मुलाकात के दौरान दोनों भाई फूट-फूट कर रो पड़े और एक-दूसरे के आंसू पोंछते नजर आए। जेल प्रशासन के अनुसार, इससे पहले साहिल की नानी 25 मार्च को मिलने आई थीं। वहीं मुस्कान से अभी तक न तो कोई परिजन मिलने आया है और न ही परिवार की ओर से कोई संपर्क किया गया है।

गर्भ में किसका बच्चा?—जांच में नया मोड़
सौरभ की हत्या से पहले वह करीब दो साल लंदन में रह रहा था और हाल ही में भारत लौटा था। इस दौरान मुस्कान और साहिल के बीच प्रेम संबंध पहले से ही थे। अब पुलिस की जांच का फोकस इस ओर भी है कि गर्भ में पल रहा बच्चा आखिर किसका है—पति सौरभ का या प्रेमी साहिल का।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − six =