Home Uncategorized अमेरिका की ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी, ईरान की गैस प्लांटों पर हमलों की धमकी
Uncategorized

अमेरिका की ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी, ईरान की गैस प्लांटों पर हमलों की धमकी

स्ट्रेट होर्मूज के लिए बड़ी लड़ाई संभव, सप्ताह भर से बंद है अवाजाही

Share
अमेरिका की ईरान के बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी, ईरान की गैस प्लांटों पर हमलों की धमकी
Share

नई दिल्ली। स्ट्रेट होर्मूज के लिए बड़ी लड़ाई की आहट सुनाई देने लगी है। स्ट्रेट होर्मूज का बंद होना अमेरिका के लिए जी का जंजाल साबित हो रहा है। वह किसी भी कीमत पर स्ट्रेट हार्मूज को खुलवाने पर उतारू है। दरअसल स्टेट स्ट्रेट हार्मूज बंद होने से दुनिया भर में तेल और गैस की आवाजाही पूरी तरह से ठप्प है, जिसके चलते तेल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान अच्छी तरह से समझ गया है कि स्ट्रेट होर्मूज उसके लिए तुरप का इक्का है। जिसकाे यूज कर वह अमेरिका को जैसे चाहेगा अपनी शर्तों पर राजी करेगा।
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों को आज तेइसवां दिन है और स्ट्रेट हार्मूज को बंद हुए आज दस दिन से ज्यादा हो चुके हैं। बगैर अनुमति के गुजरने वाले तमाम माल वाहक वाहनों को ईरानी मिसाइल उड़ा दे रही हैं। इसके अलावा केवल वो वाहन गुजर पा रहे हैं जिसने से ईरान भारी भरकम टोल वसूल रहा है। इस समुद्री रास्ते का करीब साठ फीसदी हिस्सा ईरान के कब्जे में है और दुनिया का साठ फीसदी तेल और गैस इसी रास्ते से हाेकर दुनिया के देशाें तक पहुंचता है। स्ट्रेट हार्मूज पर ईरानी मिसाइलों के पहरे ने पूरी दुनिया का बजट गड़बड़ा कर रख दिया है।
स्ट्रेट हार्मूज खोलने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने तमाम मित्र देशों से मदद मांग चुके हैं लेकिन ईरानी मिसाइलों के हमले के डर से कोई मदद को तैयार नहीं है। इससे ट्रंप अपने दोस्तों से बुरी तरह से नाराज हैं। अब उन्होंने खुद ही ईरान से अकेले भिड़ने का मन बना लिया लगया है। माना जा रहा है अमेरिकी मैरीन और एयर फोर्स को स्ट्रेट हार्मूज को खोलने के लिए उतारने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसा किया गया तो मिडिल ईस्ट में कुवैत और कतर के गैस संयंत्रों पर दोबारा हमला बोलेगा। तीन दिन पहले ईरानी मिसाइलों ने इन गैस संयंत्रों पर भारी तवाही मचायी थी। ईरानी हमलों के बाद इन संयंत्रों का साठ फीसदी हिस्सा बर्बाद हो गया है। वहां कम से कम पांच साल के लिए अब गैस सप्लाई नहीं की जा सकेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

Related Articles

कमाई के चलते स्ट्रेट होर्मूज खोलने के मूड में नही ईरान

कमाई के चलते स्ट्रेट होर्मूज खोलने के मूड में नही ईरान

नगर निगम ने किए शहर के लोग डेंजरस स्ट्रीट डॉग के हवाले

नगर निगम ने किए शहर के लोग डेंजरस स्ट्रीट डॉग के हवाले

हंगामे के बाद वापस लौटी निगम की टीम

हंगामे के बाद वापस लौटी निगम की टीम

दोबारा से जंग के मुहाने पर जा पहुंचे हैं ईरान व यूएस

दोबारा से जंग के मुहाने पर जा पहुंचे हैं ईरान व यूएस