Home Uncategorized मेरठ: बाथरूम में नहाने गई पत्नी, वॉशिंग मशीन के पाइप में देखा ‘काला नाग’, चीख निकल गई
Uncategorized

मेरठ: बाथरूम में नहाने गई पत्नी, वॉशिंग मशीन के पाइप में देखा ‘काला नाग’, चीख निकल गई

Share
Share

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की क्वींस लैंड कॉलोनी में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने बाथरूम में वॉशिंग मशीन के पाइप में एक जहरीले काले नाग को देखा। यह घटना पंकज राणा के घर में हुई, जो अपने परिवार संग वहीं रहते हैं।

घटना उस वक्त हुई जब पंकज की पत्नी रोज़ की तरह नहाने के लिए बाथरूम में गईं। जैसे ही उनकी नजर वॉशिंग मशीन की तरफ पड़ी, उन्होंने पाइप में एक काला सांप देखा। डर के मारे उनकी जोर से चीख निकल गई और उन्होंने तुरंत शोर मचाया। देखते ही देखते कॉलोनी के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

पंकज राणा ने तुरंत गौरव नामक एक साँप पकड़ने वाले को बुलाया। गौरव ने काफी मशक्कत के बाद पाइप से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि यह कोबरा प्रजाति का सांप था, जो बेहद जहरीला होता है। गौरव ने बताया कि अगर यह सांप काट ले, तो व्यक्ति की जान 15 मिनट में जा सकती है।

स्थानीय लोग इस बात से हैरान हैं कि एक ऐसा खतरनाक सांप एक पॉश कॉलोनी के घर के बाथरूम तक कैसे पहुंच गया। बाद में गौरव उस सांप को जंगल में छोड़ने के लिए ले गया। घटना के बाद परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन कॉलोनी में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − one =