ब्रह्मदेव मंदिर में शिव-हनुमान प्रतिमा अनावरण, उत्तरायणी मेला किया शुरू
खटीमा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ब्रह्मदेव मंदिर लोहिया पुल पहुंचकर भगवान शिव व हनुमान जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।
उत्तरायणी मेला का शुभारंभ
इससे पूर्व लाल कोठी पहुंचे सीएम ने उत्तरायणी मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। पर्व की खुशी में स्थानीय लोगों ने उत्साह दिखाया। धामी ने क्षेत्रीय विकास व सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
नेताओं ने की हौसला जाई
सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित राम सिंह जेठी, नवीन बोरा, महेंद्र सिंह दिगारी, मन्नू मेहर, पूरन जोशी, नरेंद्र सिंह, मनोहर पांडे उपस्थित रहे।
Leave a comment