Home Up आरएसएस-भाजपा शुरू से गांधी जी से असहज : संदीप राणा
Up

आरएसएस-भाजपा शुरू से गांधी जी से असहज : संदीप राणा

Share
Share

मोनू कुमार

मनरेगा से नाम हटाने का विरोध, 10 जनवरी से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

सहारनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस व यूपी कांग्रेस के निर्देश पर जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने महानगर कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की। मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने व योजना कमजोर करने के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया।

गांधी हत्या का जिक्र कर भाजपा पर निशाना

जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि आरएसएस-भाजपा शुरू से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व व आजादी के योगदान से असहज रही। आजादी आंदोलन में उनका विरोध किया व हत्या हुई। अब केंद्र सरकार ने मनरेगा से गांधी नाम हटाया, जिसका विरोध करेंगे। भाजपा 11 वर्षों से योजना चला रही, फिर भ्रष्टाचार का आरोप? मनमोहन सरकार की यह योजना संयुक्त राष्ट्र में सराही गई।

राष्ट्रव्यापी आंदोलन का शेड्यूल

राणा ने 10 जनवरी से 25 फरवरी तक अभियान की घोषणा की:

11 जनवरी: गांधी पार्क उपवास।

12-29 जनवरी: पंचायत स्तर जनसंपर्क, चौपाल, राहुल-खड़गे पत्र वितरण, नुक्कड़ सभाएं।

30 जनवरी: वार्ड स्तरीय धरने।

31 जनवरी-6 फरवरी: जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना।

7-15 फरवरी: विधानसभा घेराव।

16-25 फरवरी: आंचलिक एआईसीसी रैलियां।

40% राज्य शेयर पर सवाल

मनीष त्यागी ने कहा कि मनरेगा बजट में राज्यों का 40% हिस्सा मजदूर विरोधी साजिश। कर्जग्रस्त राज्य हिस्सा न दे पाएंगे तो ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ेगी। योजना को पुनः शुरू कराने के लिए संघर्ष करेंगे।

प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =