Home Uncategorized मेरठ: देवर संग भागी अर्शी ने तोड़ी चुप्पी, बोली– दाढ़ी नहीं, पति की प्रताड़ना बनी बड़ी वजह
Uncategorized

मेरठ: देवर संग भागी अर्शी ने तोड़ी चुप्पी, बोली– दाढ़ी नहीं, पति की प्रताड़ना बनी बड़ी वजह

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला के देवर संग भागने का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। शुरुआती खबरों में दावा किया जा रहा था कि महिला ने अपने मौलाना पति की दाढ़ी न रखने की वजह से उसे छोड़ा, लेकिन अब महिला ने खुद सामने आकर इस दावे को खारिज करते हुए चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है, जहां अर्शी नाम की महिला कुछ दिन पहले अपने देवर के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उसकी पत्नी को दाढ़ी रखना पसंद नहीं था, इसलिए वह घर छोड़ गई। लेकिन अब अर्शी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मामला कुछ और है आपको बता दे कि अर्शी ने मीडिया से बात करते हुआ कहा कि उसके पति ने उसे बदनाम करने के लिए अर्शी का अश्लील वीडियो बनाया था. इसके साथ ही उसने दाढ़ी को लेकर झगड़े की बातों को झूठा करार देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं था, बल्कि मुद्दा तो कुछ और ही था.

दरअसल, महिला अपने देवर के साथ रहने और शादी करने के लिया ज़िद पर अड़ी हुई है। इस घटनाक्रम के चलते इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अभी परिवार ने फैसला नहीं किया है कि महिला की उसके देवर से शादी की जाए या नहीं। 2 महीने पहले महिला अपने पति के भाई के साथ फरार हो गई थी. इसके बाद पति ने आरोप लगाए थे कि अकसर उसकी पत्नी दाढ़ी को लेकर झगड़ा करती थी. लेकिन, वह उसे धार्मिक वजह से नहीं काटना चाहता था. पति शाकिर ने बताया था कि पत्नी आयशा की शिकायत उसने उसके परिवार वालों से की थी. लेकिन, कोई हल नहीं निकल पाया. अर्शी के भागने के बाद जब उसके परिवार से राबता किया गया तो उन्होंने कहा कि अब उनका अपनी बेटी से कोई लेना देना नहीं है. इस दौरान पति ने आरोप लगाया कि अर्शी 5 लाख रुपये की डिमांड कर रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + five =