Home Uncategorized बिजनौर: दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाश ने उड़ाए 50 हजार रुपये, वारदात CCTV में कैद
Uncategorized

बिजनौर: दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंककर बदमाश ने उड़ाए 50 हजार रुपये, वारदात CCTV में कैद

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े एक दुकानदार को निशाना बनाया। आरोपी ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर उसकी दुकान से 50 हजार रुपये लूट लिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना बिजनौर के चांदपुर के अंबेडकर चौक का है। माहेश्वरी कम्युनिकेशन नाम की इस दुकान के मालिक नवीन माहेश्वरी हैं। तभी एक युवक रिचार्ज करने के बहाने दुकान पर पहुंचा. युवक ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और रिचार्ज के बारे में बातें करने लगा और मौका मिलते ही जेब से मिर्च पाउडर निकालकर उसकी आंखों में झोंक दिया।

दुकानदार उसे रिचार्ज कि जानकारी दे ही रहा था कि युवक ने अचानक अपनी जेब से लाल मिर्च निकाली और उसकी आंखों में झोंक दी. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, बदमाश दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये निकालकर भाग निकला. नूर ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 4 =