Home Uncategorized मेरठ: मौलाना शौहर की हरकतों से नाराज पत्नी ने तोड़ा रिश्ता, देवर संग हुई फरार
Uncategorized

मेरठ: मौलाना शौहर की हरकतों से नाराज पत्नी ने तोड़ा रिश्ता, देवर संग हुई फरार

Share
Share

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने मौलाना पति की दाढ़ी से तंग आकर घर छोड़ दिया और अपने देवर के साथ फरार हो गई। यह मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार,पति ने थाने पहुंचकर पत्नी और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पति पेशे से मौलाना है जिसकी वजह से पत्नी को दाढ़ी पसंद नहीं थी। मौलाना ने काफी बार अपनी पत्नी की बात मानकर अपनी दाढ़ी कटवाने पर विचार किया, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के चलते उसने ऐसा नहीं किया. पत्नी बार-बार इस बात को लेकर झगड़ा करती थी।

पति का कहना है की उसके भाई का चहरा पूरी तरह साफ था। उस दौरान पत्नी को देवर का चहरा अधिक पसंद आता था मौलाना ने यह बात शर्म की वजह से किसी को नहीं बताई थी,लेकिन जब बात पूरे मोहल्ले में फैल गई और मामला गंभीर हो गया, तब जाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों फरार लोगों की तलाश की जा रही है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 2 =

Recent Comments

No comments to show.