Home Up देश में कोरोना मामलों में फिर तेजी, एक्टिव केस 6,400 के पार, नए XFG वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता
Up

देश में कोरोना मामलों में फिर तेजी, एक्टिव केस 6,400 के पार, नए XFG वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता

Share
Share

भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,491 हो गई है। इस बढ़ोतरी में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XFG की भूमिका भी सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

INSACOG (इंडियन सार्स-कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक XFG वैरिएंट के 160 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 89 मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं, जबकि तमिलनाडु में 16, केरल में 15 और गुजरात में 11 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि XFG वैरिएंट ओमिक्रॉन सबवैरिएंट का वंशज है और इसका पहला मामला कनाडा में दर्ज किया गया था।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल है, जहां 1,957 सक्रिय केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में किसी की मौत नहीं हुई है।

विशेषज्ञों ने लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथ धोने जैसे एहतियाती उपायों को अपनाने की अपील की है, ताकि इस नए संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर दिशा-निर्देशों में बदलाव किए जा सकते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − four =