Home Up शादी में डीजे पर डांस बना विवाद का कारण, दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
Up

शादी में डीजे पर डांस बना विवाद का कारण, दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

Share
Share

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर गांव में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे राकेश कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। बारात त्रिलोकपुर गांव से आई थी और दूल्हा ब्रिगेडियर राम का बेटा था।

4 जून को बारात धूमधाम से जगदीशपुर पहुंची, जहां स्वागत के बाद बाराती डीजे की धुन पर नाचते हुए दुल्हन के घर पहुंचे। द्वार पूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों और बारातियों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख दूल्हे के पिता ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत युवकों ने उन्हीं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पिता को पिटता देख दूल्हा राकेश उन्हें बचाने दौड़ा, लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। एक युवक ने तमंचे की बट से राकेश के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे पहले पास के नर्सिंग होम, फिर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज और अंततः वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =