Home Up यूपी: बगीचे में फूल तोड़ने गया युवक बना तेंदुए के हमले का शिकार, हालत गंभीर-गांव में दहशत का साया
Up

यूपी: बगीचे में फूल तोड़ने गया युवक बना तेंदुए के हमले का शिकार, हालत गंभीर-गांव में दहशत का साया

Share
Share

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के गौरा कला इलाके में शुक्रवार की सुबह एक युवक पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। नवापुरा बस्ती के निवासी अमित मौर्या सुबह अपने बगीचे में फूल तोड़ रहे थे, तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए बचाने की कोशिश शुरू कर दी।

इस हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। एक घर के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की तेजी और ताकत की झलक कैद हुई है, जिसने ग्रामीणों के मन में भय और चिंता को और बढ़ा दिया है।

आपको बता दे कि घटना की सूचना पाते ही चौबेपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में जुट गई। हालांकि ग्रामीणों ने सुरक्षा में देरी को लेकर नाराजगी जताई है।

ग्रामीण अब अकेले घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, कई लोग छतों तक जाने से भी घबराने लगे हैं। एसीपी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीमें सक्रिय हैं और पूरे इलाके की निगरानी कड़ी कर दी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =