Home Uncategorized मेरठ में 25 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेला, डीएम ने की तैयारियों की सख्त समीक्षा
UncategorizedUp

मेरठ में 25 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक नौचंदी मेला, डीएम ने की तैयारियों की सख्त समीक्षा

Share
Share

मेरठ का ऐतिहासिक नौचंदी मेला आगामी 25 मई से भव्य रूप में शुरू होने जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मेला समिति और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में खुलासा हुआ कि निर्धारित 1206 दुकानों में से मात्र 50 की ही बुकिंग हुई है, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने शनिवार से मेला स्थल पर ही बुकिंग काउंटर स्थापित करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम सिंह ने चेताया कि आयोजन में लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन से जुड़ी विभिन्न समितियों – जैसे ठेका समिति, सफाई व्यवस्था समिति, शांति सुरक्षा समिति, मंच व सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति आदि – के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जिम्मेदारी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा और सुविधा की व्यवस्था पर जोर:

  • मेला परिसर रहेगा सीसीटीवी निगरानी में।
  • फायर सर्विस, विद्युत सुरक्षा, पेयजल और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश।
  • आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस, दवाएं, चिकित्सक एवं उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में मेला समिति सदस्य अंकुर गोयल ने तहबाजारी वसूली में बाउंसर के प्रयोग का विरोध किया, जबकि नासिर सैफी ने आपातकालीन चिकित्सा सुविधा की मांग रखी, जिसे डीएम ने तत्काल लागू करने को कहा।

इस अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और लवी त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + sixteen =